
नई दिल्ली, 31 जनवरी।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पार्टी के दिल्ली भाजपा में अन्य दलों से प्रवेश समिति के संयोजक श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, सह संयोजक श्रीमति आरती मेहरा एवं निगम पार्षद श्री धर्मवीर शर्मा की उपस्थिति में आज आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, शिशसेना कार्यकर्ताओं के साथ रोहिणी के जैन समाज से जुड़े सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्री राम सिया सरण एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कर्म सिंह कर्मा भी मौजूद थे।
आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मंगोलपुरी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रतिनिधि श्री अरुण महरोत्रा, “आप“ के महरौली जिला एस-एसटी विंग के अध्यक्ष श्री गौरव सिनंदी, संस्थापक सदस्य श्री जगदीश शर्मा एवं एडवोकेट श्री शेर सिंह के साथ ही प्रमुख थे
कृष्णा नगर से एडवोकेट श्री रमेश सिंह, उत्तर-पूर्वी लोकसभा से कांग्रेस के एस. सी. विंग कॉर्डिनेटर श्री रमेश सिंह राणा, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष श्री ललीत किशोर एवं अर्जुन कैम्प प्रधान श्री वीरेन्द्र कुमार, जैन समाज के प्रधान श्री राकेश जैन एवं साथियों, शिवसेना से लोकसभा चुनाव लड़ चुके श्री धीरज पुरी, समाजिक काउंसलर एवं पूर्व वायु सेना पायलट श्री अनिल शर्मा एवं एडवोकेट श्री महेश प्रसाद ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करी।
सभी का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि हम सभी संकल्पित हैं कि देश के विकास में हम योगदान देंगे और पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों के कारण पूरा विश्व भारत को एक आशावादी निगाहों से देखता है। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए 2047 तक का जो संकल्प प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लिया है, उसके लिए हम सभी को काम करना है।
To Write Comment Please Login