अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार और उनकी भ्रष्टाचारी सोच के कारण आज उनके ही दल के लोग ग्रसित हैं - वीरेन्द्र सचदेवा


by Shri Virendra Sachdeva -
29-01-2024

नई दिल्ली, 29 जनवरी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने आज विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पार्टी के दिल्ली भाजपा में अन्य दलों से प्रवेश समिति के संयोजक श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी और सह संयोजक श्रीमति आरती मेहरा एवं श्री हर्ष मल्होत्रा की उपस्थिति में आज आम आदमी पार्टी, कांग्रेस एवं बहुजन समाज पार्टी से जुड़े नेताओं के साथ ही दिल्ली के कुछ प्रमुख व्यपारिक नेता भी भाजपा में शामिल हुए।

पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र जैन, “आप“ व्यपारिक प्रकोष्ठ नेता श्री अशोक कुमार अग्रवाल, “आप“ के मंगोलपुरी विधानसभा के चुनाव प्रमुख श्री पिं्रस, बहुजन समाज पार्टी की बदरपुर से चुनाव प्रत्याशी श्रीमति रेखा चैहान,’ बदरपुर के कांग्रेस नेता श्री अनिल कुमार जाटव के आलावा बवाना चेंबर आफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री राज जैन ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने पार्टी का पटका पहनाकर उन सभी पार्टी में शामिल किया।

बवाना चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री राज जैन बवाना की 14 व्यपारिक एसोशिएसनों के अध्यक्षों के साथ आज भाजपा में शामिल हुए। बवाना इंडस्ट्रीयल क्षेत्र के अंतर्गत 17000 यूनिट है जिसमें लगभग 3 लाख से ज्यादा मजदूर और ट्रांसपोर्टर आदि हैं। 

इस मौके पर श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार और उनकी भ्रष्टाचारी सोच के कारण आज उनके ही दल के लोग ग्रसित हैं। आम आदमी पार्टी के वे सभी लोग जो एक नए परिवर्तन की सोच के साथ भाजपा में शामिल हुए हो रहे हैं वह आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल झूठ बोलने की मशीन हैं जो खबरों में बने रहने के लिए रोज एक नया झूठ बोलते हैं।    

To Write Comment Please Login