
सुश्री आतिशी जितना समय रोज़ अपनी सरकार के भ्रष्टाचार की लीपापोती पर लगाती हैं अगर उतना समय अपने विभागों पर दें तो दिल्ली की जल सप्लाई एवं मल निकासी व्यवस्था तो सुधरेंगी ही दिल्ली की सड़कों पर विकास भी दिखेगा - वीरेन्द्र सचदेवा
आप" के नेता जैन, सिसोदिया एवं संजय सिंह के यहाँ पड़े छापों के बाद भी कहते थे की छापों में कुछ नही मिला पर तीनों "आप" नेता आज लम्बे समय से जमानत की बांट जोह रहे हैं - वीरेन्द्र सचदेवा
छापों में क्या मिला या नहीं यह ई.डी. बतायेगी ना कि सुश्री आतिशी पर वह समझ लें कि जनता अब उनके छलावे में नहीं आयेगी - दिल्ली भाजपा अध्यक्ष
नई दिल्ली 7 फरवरी : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली सरकार की मंत्री सुश्री आतिशी जितना समय रोज़ अपनी सरकार के भ्रष्टाचार की लीपापोती पर लगाती हैं अगर उतना समय अपने दिल्ली जल बोर्ड एवं लोकनिर्माण विभाग पर दें तो दिल्ली की जल सप्लाई एवं मल निकासी व्यवस्था सुधरेंगी ही दिल्ली की सड़कों पर विकास भी दिखेगा।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि केवल सुश्री आतिशी ही नहीं उनके मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं अन्य पार्टी नेता कल से एक राग आलाप रहे हैं कि ई.डी. ने सांसद एन.डी. गुप्ता एवं केजरीवाल के सचिव विभव समेत 12 ठिकानों पर रेड की पर उन्हें कुछ नहीं मिला। यह आम आदमी पार्टी कि एक बना बनाया ढोल है जिसे बजा कर "आप" नेता समझते हैं की वह दोषमुक्त हो गये हैं।
जिस तरह कल से खुद अरविंद केजरीवाल एवं सुश्री आतिशी आदि कह रहे हैं कि जल बोर्ड से जुड़े रेड में ई.डी. को कुछ नहीं मिला ठीक इसी तरह "आप" के नेता सत्येन्द्र जैन, मनीष सिसोदिया एवं संजय सिंह के यहाँ पड़े छापों के बाद भी कहते थे कि छापों में कुछ नहीं मिला पर आज दो साल से सत्येन्द्र जैन को नियमित जमानत नहीं मिल रही तो सिसोदिया एवं संजय सिंह भी लम्बे समय से जमानत की बांट जोह रहे हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि छापों में क्या मिला या नहीं यह ई.डी. बतायेगी ना कि सुश्री आतिशी पर वह समझ लें कि जनता अब उनके छलावे में नहीं आयेगी।
दिल्ली की जनता अब केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है और उनको सलाखों के पीछे देखना चाहती है।
To Write Comment Please लॉगिन