विजेन्द्र गुप्ता जी वर्तमान में रोहिणी निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य हैं । विजेन्द्र जी ने 15 मई 2010 से 15 फरवरी 2013 तक दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष के रूप में पार्टी की सेवा की। विजेन्द्र जी ने 1980 में विद्यार्थी मोर्चा के सचिव के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। 1983 में उन्हें जल्दी ही विद्यार्थी मोर्चा का संयुक्त संयोजक बना दिया गया। 1995 में उन्हें केशव पुरम जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, उनकी चुनावी यात्रा 1997 में शुरू हुई
जब उन्हें दिल्ली नगर निगम का पार्षद चुना गया । उन्होंने 1997 से 1998 तक कानून और सामान्य प्रयोजन समिति, दिल्ली नगर निगम के अध्यक्ष और 2001 से 2002 तक उच्च शक्ति प्राप्त हाउस टैक्स कमेटी के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वे रोहिणी से नगरपालिका चुनावों में तीन बार चुने गए।
विजेन्द्र जी को 2002 में भाजपा दिल्ली के सचिव के रूप में पदोन्नत किया गया, 16 अप्रैल 2015 से 11 फरवरी 2020 तक विजेंदर जी ने दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता की भूमिका निभाई । गुप्ता जी ने 2020 के दिल्ली विधान सभा चुनाव में रोहिणी के आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजेश ‘बंसीवाला’ को 12,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया ।