विजय कुमार मल्होत्रा जी का जन्म 3 दिसंबर 1931 को हुआ था, उनका जन्म ब्रिटिश भारत में पंजाब के लाहौर शहर में हुआ था जो अब पाकिस्तान में है। वे कविराज ख़ज़ान चंद की सात संतानों में से चौथे थे। मल्होत्रा जी को भारतीय राजनीतिज्ञ और एक खेल प्रशासक के रूप में आज भी याद किया जाता है । मल्होत्रा जी दिल्ली प्रदेश जनसंघ के अध्यक्ष (1972 -75) तथा भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के दो बार अध्यक्ष चुने गए (1977-80, 1980-84)।
मल्होत्रा जी का राजनीति में लंबा सक्रिय कैरियर रहा है, श्री केदारनाथ साहनी जी और मदन लाल खुराना जी के साथ , मल्होत्रा जी को कई वर्षों तक दिल्ली में भाजपा को बचाए रखने का श्रेय दिया जाता है। उनकी सबसे बड़ी राजनीतिक जीत 1999 के भारतीय आम चुनाव में भारत के पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह को भारी अंतर से पराजित करना माना जाता है। मल्होत्रा जी पिछले 45 वर्षों में दिल्ली से 5 बार सांसद और 2 बार विधायक रहे हैं , जिससे वह राजधानी में भाजपा के सबसे वरिष्ठ व्यक्तियों में से एक बन गए हैं।
2004 के भारतीय आम चुनाव में, मल्होत्रा जी दिल्ली में अपनी सीट जीतने वाले एकमात्र भाजपा उम्मीदवार थे। मल्होत्रा जी ने अपने पूरे प्रतिष्ठित करियर में एक बेदाग और साफ छवि का आनंद लिया है। मल्होत्रा जी शिक्षाविद् भी हैं। उन्होंने हिंदी साहित्य में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति और सामाजिक कार्यों के अलावा, मल्होत्रा जी दिल्ली में शतरंज और तीरंदाजी क्लबों के प्रशासन में भी शामिल हैं।