
श्री रमेश बिधूड़ी ने कहा कि जब तक केजरीवाल अपने गुनाहों से बचने की कोशिश करते रहेंगे तब तक भाजपा उनके खिलाफ प्रदर्शन करती रहेगी। उनके भ्रष्टाचार की पोल लगातार खुल रही है और वह हमेशा एक नया बहाना करके ईडी के समन से बचने की कोशिश करते रहे हैं लेकिन पिछले तीन महीनों से उनका यह बहाने बनाने का तरीका को दिल्ली की जनता समझ चुकी है इसलिए अब उन्होंने दिल्ली के अंदर अपना जनाधार खो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता सातों सीटों पर भाजपा को जीत दिलाकर केजरीवाल के भ्रष्टाचार का हिसाब चुकता करेगी।
To Write Comment Please Login