श्री वीरेंद्र सचदेवा

प्रदेश अध्यक्ष

दिल्ली भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा जी का जन्म 12 जनवरी 1968 को दिल्ली के  पंजाबी खत्री परिवार में हुआ था, वीरेंद्र जी की शिक्षा दीक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से हुई है, इसके साथ ही इन्होंने Journalism and Mass Communication में डिप्लोमा भी किया हुआ है। पिछले 35 साल से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहने वाले सचदेवा जी ने बूथ से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर तय किया है।

वीरेंद्र सचदेवा जी 2007-2009 के बीच चाँदनी चौक जिले के अध्यक्ष रहे, उसके बाद उन्हें दिल्ली प्रदेश भाजपा में मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली (2009-2012), सन 2012 से 2014 तक दिल्ली भाजपा के Training Head रहे साथ ही National Training Team के सदस्य भी रहे। 2014 से 2017 तक इन्होंने भारतीय जनता पार्टी मयूर विहार जिले के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी बहुत ही मेहनत और लगन से निभाई। दिल्ली भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त होने से पहले 2020 से 2023 तक सचदेवा जी प्रदेश में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके है।

2017 में इन्हें Good Governance Department का सदस्य नियुक्त किया गया, जिसमें इन्होंने राज्य सभा के सांसद श्री विनय सहस्रबुद्धे जी के साथ विभिन्न राज्यों के Governing Models की रिपोर्टिंग और Survey से जुड़ी जानकारी इकट्ठा की । वीरेंद्र सचदेवा जी राजनीति से हटकर सामाजिक कार्यों में भी अपनी भागीदारी निरन्तर देते आये है इसी कड़ी में गरीब बच्चों को खाना खिलाना हो या उन्हें फ़िल्म दिखाना हो यह साड़ी बाते वीरेंद्र जी को बहुत पसंद है।

वीरेंद्र सचदेवा जी को खेलों से बहुत ज्यादा लगाव है, वो दिल्ली Archery Association के अध्यक्ष तथा DDCA के सदस्य भी रह चुके है। सचदेवा जी 2016 के Rio Olympics, 2020 के Tokyo Olympics, 2014 व 2018 के Asian Games में भारतीय Archery Team के मैनेजर के रूप में प्रतिनिधित्व कर चुके है।

Video Gallery