श्री मनोज तिवारी
भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली प्रदेश 30 नवम्बर 2016- 2 जून 2020
मनोज तिवारी जी भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार, राजनेता और संगीत निर्देशक हैं। वे 18वीं लोकसभा के सदस्य हैं। फिल्मों में कार्य करने से पूर्व मनोज तिवारी जी ने तकरीबन दस साल भोजपुरी गायक के रूप में कार्य किया।
सन 2014, 2019 और 2024 के आम चुनावों में मनोज तिवारी जी उत्तर पूर्वी दिल्ली लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार घोषित किए गए और लगाततर तीन चुनाव जीते हैं।। 30 नवंबर 2016 से 2 जून 2020 तक मनोज तिवारी जी ने दिल्ली भाजपा की अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाई ।