श्री हर्षवर्धन

पूर्व अध्यक्ष

डॉ. हर्षवर्धन
भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली प्रदेश 19 दिसंबर 2003-7 जनवरी 2009

डॉ हर्षवर्धन जी का जन्म 13 दिसम्बर 1954 को दिल्ली में ओम प्रकाश गोयल और स्नेहलता देवी जी के घर हुआ। इन्होंने एंग्लो संस्कृत विक्टोरिया जुबली सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, दरियागंज से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की। गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, कानपुर, से इन्होंने आयुर्विज्ञान तथा शल्य-चिकित्सा स्नातक की डिग्री प्राप्त की तथा इसी कॉलेज से नाक-कान-गला (म्छज्) में शल्यविज्ञान निष्णात अर्जित की।


हर्षवर्धन जी बचपन से ही राष्ट्रवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य रहे हैं। ये भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर 1993 में कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र से चुने गये थे और दिल्ली की पहली विधानसभा के सदस्य बने। इन्हें दिल्ली की सरकार में कानून और स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किया गया। 1996 में ये शिक्षा मन्त्री बने। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय में अपने समय के दौरान इन्होंने अक्टूबर 1994 में पोलियो उन्मूलन योजना का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम सफल रहा और फ़िर इसे भारत सरकार द्वारा पूरे देश भर में अपनाया गया।


हर्षवर्धन जी 1998 और 2003 में फिर से कृष्णा नगर से विधानसभा के लिए चुने गये। 2008 विधानसभा चुनाव में अपनी मुख्य प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस की पार्षद दीपिका खुल्लर को 3,204 मतों से हराने के साथ ही इन्होंने विधानसभा की चौथी बार सदस्यता प्राप्त की। इस प्रकार हर्षवर्धन जी विधानसभा चुनाव इतिहास में कभी भी पराजित नहीं हुए। इन्हें भारतीय जनता पार्टी का एक अनुभवी और सम्मानित सदस्य माना जाता है।


23 अक्टूबर 2013 को उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिये राज्य के मुख्यमन्त्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया। 2013 के दिल्ली राज्य विधानसभा चुनाव में उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने कुल 66 सीटों पर अपने प्रत्याशी चुनाव में उतारे जिनमें से 31 विजयी हुए ।


डॉ हर्षवर्धन जी चांदनी चौक से 16 वीं व 17 वीं लोक सभा के लिए चुने गए, साथ ही भारत सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री के रूप में देश की सेवा कर चुके हैं ।